• Home
  • Webinars
  • Resources
  • Projects
  • Ask the Expert
  • FAQs
  • Contact
  • About
Times Decrypt
  • Home
  • Webinars
  • Resources
  • Projects
  • Ask the Expert
  • FAQs
  • Contact
  • About

सस्ते दाम में भी ज्यादा रिटर्न दिला सकती है छोटी क्रिप्टो, बहुत सोच समझकर करें चुनाव

Times of India
Written by

Times of India, Editorial

Published: Jan 21, 2022 05:31 PM

शैलेश मेनेन, नई दिल्लीः स्टॉक मार्केट में तो स्मॉल कैप शेयरों पर दांवलगाना आम बात है, लेकिन यह तरीका दूसरी जगहों पर भी आजमायाजा सकता है |

स्मॉल कैप शेयरों के साथ रिस्क भले हो, लेकिन बाजारचढ़ने पर इन शेयरों का भाव आमतौर पर दूसरों के मुकाबले तेजी से बढ़सकता है। इसी उम्मीद पर निवेशक इनमें पैसा लगाते हैं। अब ऐसा हीकुछ दिख रहा है क्रिप्टोकरंसी मार्केट में। यहां भी लोग बड़े मुनाफे कीउम्मीद में स्मॉल कैप क्रिप्टो में पैसे लगा रहे हैं। दुनियाभर में इस समय 6 हजार से ज्यादा वर्चुअल करंसी और टोकन हैं। इस भीड़ में दूसरों सेपहले मल्टी-बैगर पहचान पाना नामुमकिन सा है। शेयर बाजार की तरहक्रिप्टोकरंसी मार्केट में भी लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कॉइन और टोकेनहैं। 'स्मॉल कैप क्रिप्टो' यानी एक तरह से कहें तो 'पेनी क्रिप्टो' उनकोकहते हैं, जिनका मार्केट कैप आमतौर पर 50 लाख से डेढ़ करोड़ डॉलरतक हो। 10 करोड़ से 50 करोड़ डॉलर तक के मार्केट कैप वाले टोकेनको मिड कैप रेंज में गिने जाते हैं। जो बहुत ज्यादा सर्कुलेशन और ट्रेडवाले कॉइन हैं, वे लार्ज कैप कैटेगरी में माने जाते हैं। उनका मार्केट कैपमोटे तौर पर 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा होता है। स्मॉल कैप शेयरों जैसाही रिस्क क्रिप्टो मार्केट में भी है। लेकिन निवेशकों ने सस्ते में स्मॉल कैपक्रिप्टो खरीदकर अच्छा पैसा बनाया है। सोलाना, पोल्काडॉट, बीएनबी, टेजॉस, रिपल और कार्डैनो की बात हो या एवलांश, डॉजकॉइन, मैटिकऔर शिबा इनु जैसे कॉइन और टोकन की, इनके भाव में बहुत उछाल आचुका है।

यानी जिन्होंने इन्हें सस्ते में खरीदा होगा, वे बड़े मुनाफे में होंगे। क्रिप्टोबाजार के उस्तादों का कहना है कि लोगों को जब टॉप क्रिप्टोकरंसीजमहंगी दिखती हैं तो वे सस्ती दिख रहीं क्रिप्टो में पैसे लगाते हैं। कई लोगपेनी क्रिप्टो की ओर मुड़ जाते हैं। लेकिन इस रणनीति के साथ एकदिक्कत है। स्मॉल कैप कैटेगरी में ही 10 लाख डॉलर के मार्केट कैप केआसपास तमाम क्रिप्टो हैं। ऐसे में किसमें पैसा लगाएं, यह एक बड़ीउलझन है। कइयों में लगाया गया पैसा डूब भी सकता है। बाजार केजानकारों का कहना है कि निवेशकों को उन्हीं क्रिप्टो पर दांव लगानाचाहिए, जो लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट या प्रॉडक्ट से जुड़ी हों। टॉप रेटेड क्रिप्टोमें ही पैसे लगाएं, जिनका सर्कुलेशन ज्यादा होता है। पेनी क्रिप्टो के बारेमें बहुत सतर्क रहें।

#hindi

Share the article on:

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • WhatsApp

Related articles

  • डिजिटल करंसी खरीदने के बाद अपने पास रखें या एक्सचेंज को सौंप देनी चाहिए वॉलेट की चाबी
  • क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने जा रहे हैं तो खुद कोरोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रखें
  • डिजिटल असेट में पैसे लगाने से पहले समझ लें क्या है क्रिप्टो कॉइन और क्रिप्टो टोकन में फर्क
  • लोकप्रिय क्रिप्टो के नाम से मेल खाते सस्तेटोकन में निवेश करने जा रहे हैं? दोनों में फर्क समझ लें
  • क्रिप्टो से कमाई पर 30% टैक्स लेगी सरकार, प्रॉफिट चाहिए तो अब रखना होगा अधिक रिटर्न का टारगेट

Top categories

  • Crypto NEWS
  • Cryptocurrency
  • Blockchain
  • Economic
  • Legal

Read in your language

  • Bengali
  • Gujarati
  • Hindi
  • Kannada
  • Marathi

Stay up to date

Subscribe to our newsletter

Resources

  • Blockchain
  • Cryptocurrency
  • Legal
  • Crypto NEWS
  • Featured Videos

Important links

  • Ask an Expert
  • Webinars
  • About
  • Resources
  • Contact

Follow us

Catch the exclusive Times Decrypt coverage in TOI newspaper every Wednesday.

To start the doorstep delivery of your copy of TOI, visit subscribe.timesgroup.com

© Times Decrypt - All rights reserved. Powered by Leo Digital